Unnao News: सेमरीमऊ से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा कस्बा
उन्नाव, अगस्त 15 -- Unnao News: पुरवा। क्षेत्र के सेमरीमऊ गांव से शुक्रवार सुबह युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के बीच युवा नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मां दुर्गा मंदिर से शुरू होकर कस्बा स्थित बिल्लेश्वर धाम पहुंची, जहां बाबा के जयघोष और भारत माता की जय के नारों के बीच समापन हुआ। यात्रा में पहुंचीं चेयरमैन रेनू गुप्ता ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा निकालकर उन्होंने देश के प्रति अपना जज्बा दिखाया है। कई स्थानों पर क्षेत्रीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आयोजक अरुण कुमार, दीपू लोधी, अंकित साहू, नरेंद्र कुशवाहा, मोनू, अरविंद, कपिल सिंह, जीनू शुक्ला, सुनील, ललित, अमन व गोले सहित तमाम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कसमार में देशभक्ति के जयकारे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.