Unnao News: सूर्पनखा लीला देखने को उमड़े लोग
उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। हिलौली की प्रसिद्ध रामलीला महोत्सव के छठे दिन जयंत लीला, सूर्पनखा लीला, खर-दूषण वध और सीता हरण का मंचन होगा। इसमें राम की भूमिका धीरू दीक्षित, लक्ष्मण की नितेश शर्मा, सीता की लालू सविता और सूर्पनखा की भूमिका हर्ष श्रीवास्तव निभाएंगे। रावण के रूप में सतेंद्र वर्मा, खर के रूप में विवेक सविता और दूषण के रूप में श्याम तिवारी नजर आएंगे। आयोजन में समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। हिलौली की रामलीला धार्मिक आस्था के साथ लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनी हुई है। यही वजह है कि हर साल यहां दर्शकों की भारी भीड़ जुटती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.