उन्नाव, सितम्बर 7 -- Unnao News: उन्नाव। पति-पत्नी के बीच छोटे-बड़े विवादों से टूटने की कगार पर पहुंचे 37 परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से फिर से जोड़ा गया। काउंसलिंग के दौरान दंपतियों की समस्याएं सुनी गईं और आपसी मतभेद दूर कर उन्हें साथ रहने के लिए राजी किया गया। एसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन और जनपदीय अध्यक्षा वामा सारथी नीतू सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव समेत विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क पर दंपतियों की काउंसलिंग कराई गई। परिवार परामर्शदाताओं और पुलिस टीम के प्रयास से परिवारों में सुलह कराई गई। परिवार परामर्श केंद्र से सात, पुरवा और औरास से छह-छह, मौरावां, महिला थाना व गंगाघाट से तीन-तीन, सदर कोतवाली, हसनगंज व फतेहपुर चौरासी से दो-दो तथा बांगरमऊ, सोहरामऊ और अजगैन से एक-एक जोड़े को विदा ...