Unnao News: सुलह बाद 17 जोड़े साथ रहने को हुए राजी
उन्नाव, अगस्त 30 -- Unnao News: उन्नाव। पुलिस की महिला हेल्पडेस्क और परिवार परामर्श केंद्र के प्रयासों से टूटने की कगार पर पहुंचे 17 परिवारों में फिर खुशियां लौट आईं। आपसी विवाद और मनमुटाव के चलते अलग रह रहे पति-पत्नी की काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद सभी जोड़े पुराने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को राजी हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क पर विवादित दंपतियों को बुलाकर परिवार परामर्शदाताओं और पुलिस टीम ने उनकी समस्याएं सुनीं और समझाइश दी। महिला थाना से चार, अजगैन व पुरवा से तीन-तीन, सदर कोतवाली से दो तथा बारासगवर, हसनगंज, गंगाघाट, बीघापुर व आसीवन से एक-एक जोड़े का विवाद सुलझाया गया। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों और महिला पुलिसकर्मियों ने इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.