Unnao News: सुरक्षित पेयजल का समझा विज्ञान
उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में एलबीडी के अंतर्गत हर बूंद का विज्ञान विषय पर अभिनव विज्ञान कार्यशाला आयोजित की गई। आरओ मशीन से बच्चों को सुरक्षित पेयजल का विज्ञान प्रत्यक्ष रूप से समझा गया। मशीन के प्रत्येक भाग की कार्यप्रणाली का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने जाना कि पानी किस प्रकार विभिन्न वैज्ञानिक चरणों से गुजरकर अशुद्धियों, अवांछित रसायनों और कई हानिकारक तत्वों से मुक्त होकर पीने योग्य बनता है। टीडीएस मीटर के प्रयोग ने बच्चों में विशेष उत्साह जगाया। उन्होंने स्वयं विभिन्न स्रोतों के पानी की जांच की। इस दौरान सहायक अध्यापक प्रदीप वर्मा, रमनजीत कौर, दीपाली, समरीन, राजकुमार, मिलन, आशीष, चाहत, अंकिता, सीरत, शगुन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.