उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: नवाबगंज। कस्बा स्थित सीएचसी परिसर की लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को नगर पंचायत की टीम ने सीएचसी पहुंचकर क्षतिग्रस्त सड़कों का स्थलीय निरीक्षण और इस्टीमेट का भौतिक सत्यापन किया है। अधिकारियों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। सीएचसी परिसर में इमरजेंसी वार्ड से आवास तक जाने वाली सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क दिखाई नहीं देती, जिससे आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का भी खतरा बना रहता है। वहीं हाईवे से सीएचसी मुख्य गेट तक की इंटरलॉकिंग सड़क भी कई स्थ...