उन्नाव, नवम्बर 5 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता कानपुर कैंट स्थित एक स्कूल में तीन साल पहले हुए बेटे के कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के प्रयास के मामले में गुरुवार को अर्द्धनग्न होकर डीएम कार्यालय पहुंचे शुक्लागंज निवासी शख्स ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उसका आरोप है कि तीन साल से शिकायतें और साक्ष्य देने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका नाबालिग बेटा कानपुर कैंट के एक स्कूल में पढ़ता था। आरोप है कि स्कूल में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और धर्मांतरण कराने का प्रयास भी हुआ था। लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, उसने एक अन्य मामले में भी आरोप लगाया कि पर्याप्त सुबूत देने के बाद भी पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने पत्नी ...