उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: शुक्लागंज। उन्नाव रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सिग्नल में दिक्कत के कारण डाउन लाइन की कई ट्रेनें गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रुक-रुक कर गुजरीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। डाउन लाइन पर बुधवार दोपहर 11:49 बजे शताब्दी एक्सप्रेस गंगाघाट स्टेशन पर रुकी और 11:55 बजे तक खड़ी रही। इस दौरान आगे मालगाड़ी होने के कारण उसे रोका गया। इसी तरह उन्नाव में सिग्नल की खराबी के चलते मेमू ट्रेन दोपहर 12:40 से 1:20 बजे तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिसके कारण यात्रियों को काफी असुविधा हुई। वहीं, उदयपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। यह ट्रेन 12:16 बजे आई और मात्र दो मिनट यानी 12:18 बजे ही रवाना हो गई। इसके अलावा एक मालगाड़ी करीब पौन घंटे तक पुल पर खड़ी रही, जिससे अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सिग्नल खराबी के कार...