उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: उन्नाव। सफीपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवी और तमाम काव्यकृतियों के रचयिता पण्डित सुरेंद्र पाण्डेय के निधन से शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके निधन पर उमानिवास वाजपेयी के आवास निराला नगर में शोक सभा हुई। पाण्डेय जी के निधन को सहित्य और समाज की अपूरणीय क्षति बताया गया। इस दौरान डॉ रामनरेश, दिनेश प्रियमन, शैलजा शरण शुक्ला, डॉ केके मिश्र, शैलेन्द्र त्रिवेदी, गुलाब सिंह, दिलीप अवस्थी, शैलेश शुक्ला, सौरभ त्रिवेदी सहित अनेक वक्ताओं ने पाण्डेय जी के व्यक्तित्व - कृतित्व को याद किया। उन्नाव में जन नायक विश्वम्भर दयालु त्रिपाठी स्मारक, स्मृतिग्रन्थ और सफीपुर में साहित्यकार भगवती चरण वर्मा स्मृति उद्यान आदि कार्यों में उनके अतुलनीय योगदान की विशेष चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Unnao News: साहित्यकार सुरेंद्र...