उन्नाव, अगस्त 2 -- Unnao News: बांगरमऊ। सावन मास के प्रथम सोमवार पर प्राचीन बोधेश्वर बाबा मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार को एसडीएम बृजमोहन शुक्ला एवं सीओ हर्ष मोदी ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन के भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Supaul News: भीमशंकर महादेव मंदिर में पहली...