Unnao News: साप्ताहिक बाजार से पुलिस ने हटवाई मछली मंडी
उन्नाव, अगस्त 2 -- Unnao News: शुक्लागंज। सावन मास में कांवड़ियों के गंगा जल लेकर बाबा के दरबार जाने के दौरान रविवार को साप्ताहिक बाजार में रेलवे पुल के पास लगी मछली मंडी को स्थानीय लोगों ने विरोध किया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि घाटों से कांवड़िये गंगाजल लेकर गुजरते हैं, ऐसे में मछली मंडी के कारण मार्ग में असुविधा एवं सफाई को लेकर समस्या होती है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर पश्चिमी चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और मछली विक्रेताओं को समझा-बुझाकर मंडी हटवा दी। पुलिस ने बताया कि आगामी दिनों में कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए मार्ग अवरोधों पर नजर रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.