उन्नाव, अक्टूबर 11 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के चपरी सैदपुर गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र चंद्रपाल साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। उन्हें झांसा देकर 43348 रुपये ठग ले उड़े। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने अचलगंज थाने के साइबर सेल में दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी सुब्रत नारायन के निर्देश पर सेल प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने मामले की विवेचना की और ठगी करने वाले गिरोह तक पहुंच पीड़ित के बैंक खाते में हड़पी गई रकम वापस कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...