उन्नाव, अक्टूबर 3 -- Unnao News: सफीपुर। साइकिल सवार को बचाने में शनिवार दोपहर बाइक सवार संविदा लाइनमैन गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के समय बाइक गिरने से वह काफी दूर तक घसीटता चला गया। घायल को सीएचसी डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एकघरा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र रामऔतार सफीपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन के पद कार्यरत है। शनिवार को वह मिर्जापुर गांव फाल्ट ठीक करने जा रहा था। अभी वह मिर्जापुर बाजार समीप ही पहुंचा था, तभी अचानक उसकी बाइक के सामने साइकिल सवार आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में घायल कर्मी को राहगीरों ने सफीपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक ...