Unnao News: सांप के काटने से मासूम की मौत
उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के सेतुवाही गांव के रहने वाले अफसर की छह साल की बेटी कासफा को शनिवार देर रात सांप ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर पिता उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। बेटी की मौत को लेकर परिजन बेहाल होते रहे। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.