Unnao News: सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी के सभी गर्डर लगे, अगले माह से यातायात शुरू होने की उम्मीद
उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग स्थित सरैया रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन आरओबी के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सोमवार को लगातार दूसरे दिन गर्डर रखने का काम संपन्न कर लिया गया। रेलवे द्वारा कुल 8 गर्डर रखे जाने थे, जिनमें रविवार शाम तक 4 गर्डर लगा दिए गए थे। सोमवार को सुबह से शुरू किए गए कार्य के तहत शाम 5 बजे तक शेष 4 गर्डर भी सफलतापूर्वक स्थापित कर दिए गए। इस दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक आनंद कृष्ण ओझा, उप मुख्य अभियंता चतुर्थ आशीष वर्मा, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क मनोज कुमार मौजूद रहे। कार्य के दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात को नहीं रोका गया और ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहा। हालांकि, मरहला चौराहे पर क्रॉसिंग बंद होने के चलते कई बार रुक-रुक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.