उन्नाव, सितम्बर 12 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जिले के 68 प्राथमिक, माध्यमिक और जूनियर विद्यालयों को छुकर निकली लाइनों को हटाने के लिए अब मध्यांचल चेयरमैन ने कमर कसी है। जनपद के डीएम की अध्यक्षता में एक टीम बनाई है। इसमें अधीक्षण अभियंता को संयोजक और बीएसए, बीईओ को भी शामिल किया गया है। अफसर अपनी निगरानी में विद्यालयों का सर्वे कराकर, इनकी शिफ्टिंग की रिपोर्ट सौपेंगे। जिले के 68 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। यहां पढ़ने वाले 5241 छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हर समय चिंता बनी रहती है। बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों को हटवाने के लिए बीएसए और खंड शिक्षाधिकारियों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा लेकिन कोई हल नहीं निकला। फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव कठिघरा में कंपोजिट विद्यालय के ऊपर से एचटी ए...