Unnao News: समय से पहले शराब बिक्री करने वाले चार लोगों पर कार्रवाई
उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में समय से पहले शराब बिक्री की शिकायतों पर आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने शराब ठेकों की जांच की। जांच दौरान सुबह 8.45 बजे धौरा के शराब ठेका के बाहर रामू पुत्र बैजनाथ निवासी कमालपुर और मौसम पुत्र राकेश शराब बेचते मिले। उसके बाद टीम ने सुबह 9.15 बजे मौउहा चौराहे स्थित ठेके पर लवकुश और रंजीत निवासी बदबदाखेड़ा को शराब बेचते पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार समय से पहले शराब बिक्री के मामले में पकड़े गए आरोपितों पर आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कई दिनों से समय से पहले शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की गोपनीय जांच कराई गई। जिसमें दोनों स्थानों पर निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री की पुष्टि हुई। मामले में आरोपितों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.