उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस में जनता का गुस्सा शिकायतों के रूप में सामने आया। पुरवा में डीएम घनश्याम मीना और एसपी जय प्रकाश सिंह की मौजूदगी में 243 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन मौके पर केवल 32 का निस्तारण हो सका। वहीं, बीघापुर में 85 में से सिर्फ सात शिकायतों का समाधान हुआ। सड़क, सिंचाई, राजस्व, सामाजिक योजनाओं और खिलाड़ियों के लिए मैदान की कमी जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे, जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश और आश्वासन दिए।

शिकायतों का निस्तारण पुरवा के गुलहरिया गांव के रामतीर्थ, शिवराम, देशराज और लवकुश समेत ग्रामीणों ने बताया कि मुडऊआ पुल से बनकट माइनर पुलिया तक करीब 200 मीटर सड़क अब भी कच्ची है, जिससे लगभग 50 गांवों के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कसरौर गांव के हरि...