उन्नाव, अगस्त 9 -- Unnao News: बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के चहलहा गांव की रहने वाली दो अविवाहित सगी बहनें परिजनों की डांट से आहत होकर घर से चली गई थीं। शनिवार को पुलिस ने दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चहलहा गांव के एक पिता ने ज्यादा मोबाइल चलाने को लेकर अपनी 17 व 19 वर्षीय बेटी को डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर दोनों बहनें 24 जून को बिना परिजनों को बताए घर से चली गई थीं। परिजनों से काफी खोज करने के बाद भी दोनों बहनों का कोई पता नहीं चल सका था। तब मां ने कोतवाली में तहरीर देकर दोनों बेटियों की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मां-बाप की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं थीं तीनों छात्राएं पुलिस ने 25 जून को तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर लापता दोनों बहनों की खोज शुरू...