उन्नाव, सितम्बर 2 -- Unnao News: न्योतनी, संवाददाता। एक सप्ताह से पश्चिमी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से सई नदी उफान पर है। नदी का पानी भोगला गांव में पुल तक जाने वाली अधूरी सड़क के ऊपर से बहने लगा है। सड़क की ऊंचाई कम होने व निर्माण अधूरा रहने के कारण तेज बहाव में करीब 100 मीटर सड़क कटकर बह गई। कई स्थानों पर मार्ग धंस गया है। इससे पुल तक निजी वाहनों से आने-जाने वाले ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है। सई नदी लखीमपुर व हरदोई से होकर हसनगंज क्षेत्र में पहुंचती है। भोगला गांव में सई नदी पर पुल का निर्माण अभी अधूरा पड़ा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: निर्माण होने के दो माह बाद ही ध्वस्त हो गया नाला इसके बावजूद ग्रामीण निजी वाहनों से पुल तक आवागमन कर रहे थे। पुल से गांव को जोड़ने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी और चार मीटर चौड़ी आरसीसी सड़क ...