Unnao News: संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक
उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: उन्नाव। जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार शाम करीब पांच बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर चुनावी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही चुनावी हार के बाद कांग्रेस अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और फॉर्म-6 को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी से संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने संबंधी आरोपों पर देश से माफी मांगने की मांग की। यह भी पढ़ें- जनता को भ्रमित करने के बजाय अपनी कमजोरियों पर मंथन करे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.