उन्नाव, अक्टूबर 30 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र में संरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वनरक्षक झंझरी अनुजा यादव ने माखी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्नाव रेंज के अंतर्गत वन ब्लॉक में वन विभाग की भूमि स्थित है, जोकि संरक्षित वन क्षेत्र में आती है। मंगलवार शाम गश्त दौरान वह वन क्षेत्र में पहुंचीं तो वहां मिट्टी खनन किए जाने के गड्ढे दिखाई दिए। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि सोमवार रात अज्ञात लोगों ने बिना अनुमति वन क्षेत्र में मिट्टी का खनन किया है। इस संबंध में उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी यो...