उन्नाव, सितम्बर 19 -- Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मुद्दूखेड़ा गांव स्थित मोड़ के पास शनिवार सुबह वृद्ध दूध कारोबारी अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला वृद्ध का शवघटना का विवरण भांडी गांव के रहने वाले 70 वर्षीय रामबालक यादव पुत्र रामलाल दूध का कारोबार करते थे। शनिवार सुबह वह मोपेड से दूध देने नवाबगंज कस्बा गया था। दोपहर में घर लौटते समय वह मुद्दुखेड़ा गांव के आगे मोड़ पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पुल...