उन्नाव, जुलाई 16 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के कुरसठ माइनर पटरी के किनारे गुरुवार शाम अधेड़ का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पिडना गांव के रहने वाले 53 वर्षीय प्यारेलाल पुत्र मितान नशे का आदी था और आसपास घूमता रहता था। प्यारेलाल की शादी नहीं हुई थी। शाम को ग्रामीणों ने माइनर पटरी के किनारे शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी और आवश्यक कार्रवाई की है। मृतक प्यारेलाल तीन भाइयों में मंझला था। बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे क...