उन्नाव, सितम्बर 3 -- Unnao News: बांगरमऊ। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। गुलाम मुस्तफा मोहल्ला निवासी राजू शर्मा मजदूरी करता है। वह और उसकी पत्नी शशि शर्मा नसीमगंज मोहल्ला स्थित आसरा कॉलोनी में रहती थी। गुरुवार सुबह उसकी पत्नी कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका का पति पल्लेदारी करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...