उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के तालिबपुर रहली गांव निवासी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में डूबने से हालत गम्भीर होने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे किसी निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज चल रहा है। तालिबपुर रहली गांव का 20 वर्षीय कल्लू पुत्र रमेश शनिवार को गांव के पास बने खेल के मैदान में पानी भरा था। आसपास के लड़कों के साथ नहाने चला गया। जहां अज्ञात कारणों से पानी में गिरकर डूबने लगा तो साथ के कुछ लड़कों ने उसे पानी से बाहर निकाला और घरवालों को सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेजा। मगर परिजन उसका निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। परिजनों ने उसे साथ नहा रहे यु...