उन्नाव, अक्टूबर 31 -- Unnao News: ​सोनिक। संवाददाता दही थाना क्षेत्र के सराय कटियान गांव से एक 16 वर्षीय छात्रा बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, बेटी 28 अक्टूबर की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। जानकारी में आया स्कूल नहीं पहुंची थी। जांच दरोगा शिवपाल सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: संदिग्ध परिस्थिति में छात्र लापता, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...