Unnao News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, विसरा सुरक्षित
उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के पारा गांव में शनिवार को खेत में दवा का छिड़काव करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टर ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया है। पारा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय राजेंद्र कुमार रावत पुत्र भगवती प्रसाद रविवार खेत में फसल पर दवा का छिड़काव करने गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह खेत में ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राजेंद्र की मौत हो चुकी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.