उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: हरदोई/संडीला, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र में दूध के कारोबार को लेकर मंगलवार देर रात खाद्य विभाग की टीम ने एक डेयरी पर छापा मारा। एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में दूध और केमिकल समेत अन्य सामान बरामद होने की जानकारी सामने आई है। टीम ने दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छापेमारी के बाद से डेयरी में मिले दूध और केमिकल को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

छापेमारी में दूध और केमिकल बरामद जानकारी के मुताबिक, डेयरी में मिलावटी दूध तैयार किए जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद दूध की जांच की और नमूने एकत्र किए। बरामद केमिकल और अन्य सामान के संबंध में भी जा...