उन्नाव, अक्टूबर 8 -- Unnao News: शुक्लागंज। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत गुरुवार को नगर पालिका परिषद ने वार्ड आठ के सीताराम कॉलोनी और मनोहर नगर में सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों ने दोनों मोहल्लों की गलियों में झाड़ू लगाकर नालियों की सफाई की और उनमें जमा सिल्ट हटाकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा दवा और चूने का छिड़काव कराया गया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी एंटी लार्वा और चूने का छिड़काव कराया गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: रंगोली के रंगों से उकेरा स्वच्छता जागरूकता अभियान का सन्देश नगर पालिका के ईओ ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम क...