उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पंचायत ने शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। सफाई कर्मियों की टीम ने नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर दवा का छिड़काव किया। नगर पंचायत प्रतिनिधि कामिल कुरैशी ने बताया कि कई टीमें लगाकर नियमित सफाई कराई जा रही है ताकि बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...