Unnao News: श्रद्धा व उत्साह के साथ भक्तों ने निकाली रथ यात्रा
उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: सोहरामऊ। सोहरामऊ कस्बा स्थित सुरेश्वर जगन्नाथ मंदिर से गुरुवार को भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा भजन-कीर्तन करते हुए शामिल रहे। मंदिर पुजारी पं. बृज किशोर महाराज ने बताया कि पिछले पांच सालों से लगातार रथयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा ठाकुरगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.