उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के बक्सर स्थित श्मशान घाट पर मंगलवार सुबह करीब 75 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बक्सर चौकी इंचार्ज राजेंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शव की तस्वीर साझा कर पहचान कराने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि वृद्ध ने तहमत पहन रखी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...