उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: मोहान। हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 5 छात्राओं ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। छात्राएं के अनुसार वह हसनगंज कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्राएं हैं। बताया कि 21 अगस्त को छुट्टी के बाद करीब डेढ़ बजे पांचों सहेलियां साइकिल से घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही अब्दुल सुनसान रास्ता देखकर बाइक से उनके पास पहुंचा और अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक ने किसी को बताने पर विद्यालय जाना मुश्किल कर देने की धमकी देकर भाग निकला। यह भी पढ़ें- Barabanki News: शोहदे ने कालेज जा रही छात्रा को रास्ते में रोका सहमी छात्राएं परिजनों को जानकारी देकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज ...