Unnao News: शुक्लागंज में समाचार पत्र विक्रेता संघ की नई कमेटी गठित
उन्नाव, अगस्त 2 -- Unnao News: शुक्लागंज। समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने शुक्लागंज इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। कमेटी संयोजक उमेश चंद्र शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संगठन के अध्यक्ष पद पर सूर्य नारायण तिवारी, महामंत्री आशीष सिंह, उपाध्यक्ष संजय बाजपेई, कोषाध्यक्ष उमाकांत, तथा सविता को सूचना एवं प्रसार मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं रामू दीक्षित को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि नई टीम संगठन को मजबूती देने और विक्रेताओं के हितों के लिए काम करेगी। संयोजक उमेश चंद्र शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी। यह भी पढ़ें- पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक नवनिर्वाचित पदाधिकारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.