उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। सीताराम कॉलोनी में हाल ही में बारिश के दौरान जर्जर मकान के छज्जा गिरने से एक युवक के घायल होने की घटना ने नगर पालिका प्रशासन को गंभीर रूप से सक्रिय कर दिया था। तीन जुलाई से नगर के 28 वार्डों में जर्जर एवं खतरनाक भवनों का शुरू किया सर्वे शुक्रवार को पूरा हो गया। नगर पालिका क्षेत्र के 28 वार्डों में से 12 वार्ड ऐसे हैं, जहां एक भी जर्जर मकान नहीं मौजूद है। जबकि शेष 16 वार्डों में कुल 72 जर्जर भवनों की सूची तैयार की गई है। ये 72 भवन अत्यंत नाजुक अवस्था में पाए गए हैं और किसी भी समय ढह सकते हैं, जिससे रहवासियों व आसपास के लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ है।सर्वे यह भी पढ़ें- Faridabad News: बारिश के बीच जर्जर और अवैध इमारतों का सर्वे शुरू कार्य पूर्ण होने के बाद अब नगर पालिका ने अगल...