उन्नाव, अगस्त 12 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। विकास भवन सभागार में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामऔतार सिंह ने बैठकर पिछड़ेपन की स्थिति का आकलन किया। बैठक में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान आदि से पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजीनतिक स्थिति की जानकारी ली और उनसे सुझाव भी लिए।

पिछड़ापन का अध्ययन आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि आयोग प्रदेश के जिलों का भ्रमण कर पिछड़ेपन की स्थिति का अध्ययन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछड़ापन केवल एक तरह का नहीं होता, बल्कि सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक समेत कई स्तरों पर इसका अध्ययन किया जा रहा है। बैठक का प्रमुख उद्देश्य जिले में विशेष रूप से राजनीतिक पिछड़ेपन की स्थिति को समझना और स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग की भागीदारी से जुड़ी वास्तविक स्थिति की जानकार...