Unnao News: शिक्षक समस्याओं पर चर्चा, सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान
उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: उन्नाव। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सिकंदरपुर सरोसी की न्याय पंचायत स्तरीय मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय देवाराकलां-2 में संपन्न हुई। इसमें सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरी छोटेलाल शास्त्री का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं आदर भाव व्यक्त किया गया। इसके बाद बैठक में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी और महामंत्री प्रवीण कुमार ने अब तक किए गए कार्यों, विगत बैठक में लिए गए निर्णयों तथा आगामी कार्ययोजनाओं को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान महेंद्र, आलोक तिवारी, प्रमोद तिवारी, विमला यादव, एआरपी ज्योति यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.