उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: सुमेरपुर। ग्राम प्रधान अन्नपूर्णा अवस्थी ने मंगलवार को जिलाधिकारी उन्नाव को पत्र भेजकर बी-पैक्स सुमेरपुर सोसाइटी बंद रहने और किसानों को खाद न मिलने की शिकायत की थी। इस मामले में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रवीन्द्र सिंह की ओर से 15 अक्तूबर को डीएम को भेजे गए पत्र में शिकायत की जांच कराए जाने का उल्लेख किया गया है। पत्र के मुताबिक, बी-पैक्स सुमेरपुर के सचिव अंकुर सिंह के पास तीन समितियों का प्रभार है। इन समितियों के लिए खाद वितरण का रोस्टर निर्धारित है। जांच आख्या में 13 अक्तूबर को सचिव के मवइया बी-पैक्स पर खाद वितरण करने की बात भी कही गई है। वहीं, सुमेरपुर सोसाइटी के सूचना बोर्ड पर खाद वितरण के दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार अंकित हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्हें शिकायत के संबंध में कोई फो...