उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। असोहा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह शारदा नहर में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर ग्रामीण शराब के नशे में नहर में गिरने से मौत की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कह रही है। थाना क्षेत्र के दऊ गांव निवासी 33 वर्षीय पंकज सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह का शव शनिवार सुबह दरसवां गांव में लगने वाली बाजार के पास शारदा नहर में पड़ा मिला। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के भाई नीरज और देवेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पु...