Unnao News: शादी के छह माह बाद विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर केस
उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के किशुनखेड़ा गांव की रहने वाली मीनू ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मीनू ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसका विवाह त्रिपुरारपुर गांव निवासी रामू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन करीब छह माह बाद पति रामू और ससुरालीजन दहेज में चारपहिया वाहन तथा पति को व्यवसाय करने के लिए दो लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। 28 सितंबर को ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद 30 सितंबर को वह घर से बाहर निकली और पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर उसने पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.