Unnao News: शराब पीने से मना करने पर मामा-भांजे को लाठी से पीट किया जख्मी
उन्नाव, अगस्त 14 -- Unnao News: चकलवंशी। शराब पीने से मना करने पर बुधवार रात मामा-भांजे पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने भांजे की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के आसीवन तरफ सिद्धनाथ गांव के रहने वाले 55 वर्षीय नन्हक्के पुत्र स्व. गुजान गोस्वामी की चाची जिनकी चार दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। जिसका बुधवार को दसवां कार्यक्रम था। रात करीब नौ बजे पड़ोसी युवक शराब लेकर आया और पीने लगा। नन्हक्के से शराब पीने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसी बात पर इन लोगों ने गाली-गलौज किया जाने लगा। जिसका विरोध करने पर लाठी से पीटने लगे। बचाने आए भांजे निरंकार पुत्र सूबेदार को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.