उन्नाव, नवम्बर 26 -- Unnao News: उन्नाव। पूर्व राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को कोर्ट से रिहाई मिलने पर संगठन के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में व्यापारी बड़ा चौराहा पर एकत्र हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहा प्रांतीय अध्यक्ष व्यापारी समाज के हक के लिए संघर्ष करते हुए बार 19वीं बार जेल गए और सकुशल रिहा हुए हैं। यह व्यापारी एकता की जीत है। इस दौरान महामंत्री राजेश सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष कमलेश, नवीन, मोहम्मद रज्जाक, संजय, मनोज, शैलेंद्र, जितेंद्र, पुष्पेंद्र, संजय, महेश, पंकज, आशीष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...