Unnao News: व्यापारी के अपहरण-हत्या में युवती समेत सात पर रिपोर्ट
उन्नाव, नवम्बर 2 -- Unnao News: बेटे की मौत के मामले में जूता कारोबारी ने पांच नामजद और दो अज्ञात पर अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई है। घटना से जुड़ा चश्मदीद पुलिस के हाथ लगा है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। सफीपुर के बाबर अलीखेड़ा के देवगांव निवासी जूता कारोबारी विजय गौड़ उर्फ पप्पू प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। उनका 24 वर्षीय बेटा तरुष जूता-चप्पल की दुकान चलाता था। लखनऊ में भी उनका कारोबार है जो नौकर विजय राजपूत देखता है। 30 अक्तूबर को राजपूत सफीपुर आया। यहां से देर शाम तरुष के साथ कार लेकर शिवराजपुर जाने को निकला। काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर गंगा कटान के पास कार अनियंत्रित हो गई। विजय बच गया पर तरुष कार समेत गंगा में समा गया। घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.