उन्नाव, जुलाई 27 -- Unnao News: उन्नाव। दही थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में रविवार शाम वॉक कर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। आवास विकास कॉलोनी निवासी अर्चना दुबे, पत्नी स्व. दिनेश चंद्र दुबे, रविवार शाम 6:45 बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क में टहलने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं। तभी पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: टहलने निकली महिला की बदमाशों ने छीनी चेन घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी...