Unnao News: वृद्धा पर बंदर ने किया हमला, हालत गंभीर
उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में खेत से धान की रोपाई कर घर लौट रही एक वृद्धा पर बंदर ने हमला कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने उसे मियागंज सीएचसी पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अहमदपुर गांव निवासी 62 वर्षीय बिटाना पत्नी टेकराम शुक्रवार शाम खेत से काम कर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह बंदर को भगाया। घायल वृद्धा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.