उन्नाव, जुलाई 18 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने निजी संसाधनों से संचालित श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा के तहत ऋषि आश्रम से शनिवार सुबह क्षेत्र के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर विधायक ने कहा, आज का दिन मेरे जीवन के स्वर्णिम क्षणों में से एक है। बुजुर्गों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भेजना मेरे लिए ईश्वर के आशीर्वाद जैसा है। समाज और धर्म की सेवा ही मेरा संकल्प है और यह निरंतर जारी रहेगी। रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर मंगलमय यात्रा की कामना की गई। बुजुर्गों ने इस पुनीत पहल पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष...