उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर कटान का खतरा बढ़ने लगा है। मार्ग को कटान से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों का विधायक श्रीकांत कटियार ने जायजा लिया। उन्होंने नायब तहसीलदार समेत संबंधित विभागों के कर्मचारियों के साथ कटान स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...