Unnao News: विधायक की नाराजगी के बाद मुंडा-भदनी नाले की फिर शुरू हुई सफाई
उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: सफीपुर। मुंडा-भदनी नाला अवरुद्ध होने से जलभराव की समस्या झेल रहे किसानों की शिकायत पर विधायक बंबालाल दिवाकर के हस्तक्षेप के बाद सिंचाई विभाग ने नाले की सफाई फिर शुरू करा दी है। इससे किसानों ने राहत की सांस लेते हुए विधायक के प्रति आभार जताया है। क्षेत्र के कई गांवों में नाला अवरुद्ध होने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलभराव की चपेट में आने का खतरा बना हुआ था। किसानों ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार से समस्या के समाधान की मांग की थी। उपजिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह के निर्देश पर ग्राम पंचायतों के माध्यम से नाले की सफाई शुरू हुई, लेकिन सिंचाई विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना सफाई कराए जाने का हवाला देकर काम रुकवा दिया। इसके बाद किसानों ने विधायक बंबालाल दिवाकर से मुलाकात कर समस्या बताई। विधायक ने किसानों के सामने ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.