उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन बाजार कट के पास गुरुवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 4.30 बजे अजगैन बाजार कट के पास अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के साथ हादसे में शामिल वाहन का पता लगाने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...